मुद्रास्फीति और कृषि कानून समेत सभी मोर्चों पर विफल रही BJP सरकार : सचिन पायलट

Summary :

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कृषि कानूनों की वापसी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता सरकार को जवाब देगी।

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कृषि कानूनों की वापसी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता सरकार को जवाब देगी। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया।
पायलट ने कहा, लोगों को पीटा गया, हिरासत में लिया गया। उन्हें नक्सली और आतंकवादी तक कहा गया। मामला सुलझने के बाद कृषि कानून वापस ले लिया गया है। देश ने देखा है कि बीजेपी सभी मोर्चों पर विफल रही, चाहे वह मुद्रास्फीति हो या कृषि कानून। जनता भुगत रही है, आगामी चुनावों में सरकार को जवाब देगी। 

कृषि कानूनों की वापसी को राकेश टिकैत ने बताया ‘सकारात्मक’ कदम, MSP पर कल होगी किसान महापंचायत

उन्होंने कहा, इतिहास में लिखा जाएगा कि बिना किसी चर्चा के लोगों पर 3 कृषि कानून जबरदस्ती थोपे गए। एक साल तक कानूनों के खिलाफ आंदोलन चला। इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा? पीएम को भारी राजनीतिक दबाव के बाद अंत में माफी मांगनी पड़ी और उन्हें वापस लेना पड़ा। 
पार्टी जो काम देगी मैं उसे करूंगा : पायलट
राजस्थान सरकार की कैबिनेट में फेरबदल पर कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि महिलाओं, किसानों, आदिवासियों को आरक्षण दिया गया है। राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बने इसपर ध्यान है। मंत्री परिषद के गठन में प्रियंका गांधी के कहने का पालन किया गया। मुझे पार्टी जो काम देगी मैं उसे करूंगा।

Desk Team