राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग इलाके में अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु का निधन हो गया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाजरत साधु विजय दास ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। घायल साधु को गुरुवार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
नयी दिल्ली में मौजूद पहाड़ी भरतपुर के उपखंड अधिकारी संजय गोयल ने साधु के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि साधु विजय दास का शुक्रवार देर रात 2.30 बजे निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद विजय दास का पार्थिव शहर उत्तर प्रदेश के बरसाना ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
Rajasthan News : दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा
उल्लेखनीय है कि डीग क्षेत्र में खनन गतिविधियों को बंद करने की मांग को लेकर पसोपा में साधु-संतों का आंदोलन चल रहा था। इस आंदोलन के बीच बुधवार को साधु विजय दास ने आत्मदाह का प्रयास किया था। विजय दास को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



