पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए हमले की निंदा चौतरफा निंदा हो रही है। राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस हमले की निंदा करते हुए ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार को घेरा ।
पूनिया ने एक बयान में कहा, ‘’बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए हमले की जितनी निंदा की जाये, कम है। मैं समझता हूं कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं है।’’
नड्डा के बंगाल दौरे के समय ‘सुरक्षा खामियों’ को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल एक ऐसा स्थान बन गया है जहां हिंसा का बोलबाला हो गया है, लेकिन मुझे लगता है कि इस तरह की हिंसा और अराजकता से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी नहीं हो सकती। इस तरीके के कृत्य से उनकी विदाई तय हो रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



