VIDEO : भारी बारिश से अंडरपास में फंसी स्कूल बस, ‌फिर ऐसे हुआ बच्चों को ‌निकालने का रेस्क्यू

Summary :

NULL

नई दिल्ली: पूरे भारत में इस साल जबर्दस्त जल प्रलय हुई हैं। उत्तर से लेकर द‌क्षिण तक बरसात ने कहर बरपा रखा हैं। इसी तरह कई दिनों तक तेज बारिश से राजस्थान भी बाढ़ की चपेट में है। कई इलाकों में अंडरपास में इतना पानी भर गया है कि वहां से गुजरना मुश्किल है। दौसा जिले में बाढ़ के दौरान एक स्कूली बस ही डूबने लगी, मगर किसी तरह से बच्चों का रेस्क्यू हो पाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से हुए इस बचाव कार्य की लोग तारीफ कर रहे हैं। सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए।

 

घटना राजस्थान के दौसा जिले की है. जहां निजी स्कूल की बस से बच्चे जा रहे थे। जगनेर गांव के पास अंडरपास में पानी भरा होने के बावजूद दुस्साहस करते हुए ड्राइवर ने बस बढ़ा दी। ड्राइवर को अंदाजा था कि बस किसी तरह से निकल जाएगी। मगर अंदाजा गलत हुआ और थोड़ी दूर जाने पर गहरा पानी देख होश ही उड़ गए। बस आधी डूब गई.डूबने का खतरा देख ड्राइवर ने बस रोक दी और शुरुआत में हुई लापरवाही को सुधारते हुए चालाकी से काम लिया और सभी बच्चों को छत पर चढ़ाना शुरू किया। उधर पानी लगातार बढ़ता रहा और बस डूबने के कगार पर पहुंच गई। बच्चों के छत पर पहुंचने तक बस डूबने के कगार पर पहुंच गई थी।

उधर बच्चों के शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों का ध्यान गया तो वे दौड़ पड़े और बचाव में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे एक-एक बच्चे को बस की छत से सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल असामान्य बारिश से केरल ही नहीं बल्कि राजस्थान के भी कुछ इलाकों में जन-जीवन प्रभावित हुआ है। खासतौर से दौसा जिले के कई इलाकों में बाढ़ के चलते लोगों का जीना मुहाल है।

Desk Team