कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू शनिवार को जयपुर आएंगे और दूसरी समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ” कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू व सांसद अमर सिंह कल जयपुर आकर घोषणापत्र कार्यान्वयन की दूसरी समीक्षा बैठक करेंगे।”
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 25 सितंबर को भी घोषणापत्र कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक हुई थी। गहलोत के अनुसार, ” हमारी सरकार ने पूर्व की तरह चुनावी घोषणापत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाकर कार्य किया है। मुझे खुशी है कि हम घोषणा पत्र के अधिकांश वादों को पूरा करने की ओर अग्रसर हैं।”


Download Android App
Download iOS App



