जयपुर : राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं करेगी। धारीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम राज्य में इस कानून को लागू नहीं करेंगे।’ उन्होंने इस कानून को धर्मनिरपेक्षता पर प्रहार बताया।
शहरी विकास मंत्री धारीवाल ने कहा कि चांदपोल से छोटी चौपड़ के बीच मेट्रो अगले साल मार्च तक चलने लगेगी। जयपुर में मेट्रो इस समय मानसरोवर से चांदपोल के बीच चलती है।


Download Android App
Download iOS App



