राजस्थान में चिकित्सकों की हड़ताल के आज छठा दिन है। वही , पुरे प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था ठप रही है तथा मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के कल शाम सात बजे तक काम पर लौटने की अपील का समय समाप्त होने के बाद पुलिस ने चिकित्सकों की धरपकड़ शुरू कर दी।
पुलिस ने 48 चिकित्सकों के खिलाफ मुदकमें दर्ज किए है तथा गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी गयी।
पुलिस की कार्यवाही से घबराये चिकित्सक भूमिगत हो गये तथा अपने मोबाईल फोन सेवा का सपर्क भी काट दिया। कुछ स्थानों पर चिकित्सक काम पर भी लौटे है लेकिन इनकी संख्या नगण्य सी है।
शुरू में आज निजी अस्पतालों में भी सरकारी चिकित्सकों के समर्थन में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हड़ताल रखी। निजी चिकित्सकों के सहयोग नहीं करने से राज्य में करीब सभी स्थानों पर मरीज दर-दर भटकने को मजबूर है।


Download Android App
Download iOS App



