राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक एक करोड़ 95 लाख 34 हजार से अधिक कोरोना टीके लगे है। चिकित्सा विभाग के अनुसार रविवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी एक करोड़ 95 लाख 34 हजार 12 खुराक लग चुकी हैं। इनमें 78 हजार 238 टीके निजी अस्पतालों में लगाए गए। रविवार को एक लाख छह हजार 878 टीके लगे जिनमें सर्वाधिक 94 हजार 966 टीके 18 से 44 के बीच की आयु के लोगों को लगे।
अब तक लगे टीकों में एक करोड़ 60 लाख 55 हजार 411 पहली खुराक जबकि 34 लाख 78 हजार 601 दूसरी खुराक शामिल हैं। गत 13 जून को पहली खुराक के एक लाख दो हजार 956 जबकि 3922 लोगों के दूसरी खुराक लगी। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 54 लाख 92 हजार 979 पहली एवं 17 लाख 69 हजार 113 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं।
रविवार को इन आयु के 1222 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 1615 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई। इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 60 लाख 45 हजार 62 लोगों को पहली जबकि नौ लाख 18 हजार 371 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। तेरह जून को 45 से 59 आयु वर्ग के छह हजार 728 लोगों को पहली जबकि 2117 लोगों को दूसरी खुराक लगी।
गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 34 लाख 46 हजार 380 लोगों को पहली खुराक लगी है जबकि इस आयु वर्ग के 1495 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी हैं। रविवार को 18 से 44 आयु के 94 हजार 966 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक जबकि 65 लोगों इसकी दूसरी खुराक लगी।


Download Android App
Download iOS App



