Bikaner Son Kills Elderly Mother: बेटे ने सोती हुई मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी से कहा- ‘मां मर चुकी है’

Summary :

राजस्थान के बीकानेर जिले से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय महिला को उसके बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बेटा ने इस घटना को अंजाम उस समय दिया जब बुजुर्ग मां गहरी नींद में सो रही थी। आरोपी ने मां को मारने के बाद पत्नी को जानकारी दी। उसने शोर मचाकर सारे घरवालों को जगाया। सब लोग भागते हुए मां के पास दौड़े, तब तक वह मर चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…

राजस्थान के बीकानेर जिले से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय महिला को उसके बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बेटा ने इस घटना को अंजाम उस समय दिया जब बुजुर्ग मां गहरी नींद में सो रही थी। आरोपी ने मां को मारने के बाद पत्नी को जानकारी दी। उसने शोर मचाकर सारे घरवालों को जगाया। सब लोग भागते हुए मां के पास दौड़े, तब तक वह मर चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी ने पत्नी को जगाकर कहा- “मां मर चुकी है”

मृतका की पहचान 70 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि गीता देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान बेटे रामनिवास ने उनके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को रात में जगाकर कहा कि “मां मर चुकी है।” पत्नी ने शोर मचाकर अन्य लोगों को जगाया। सभी लोग दौड़कर बाहर सो रही बुजुर्ग मां के पास पहुंचे, तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

भाई को देखकर भागा आरोपी

घटना के बाद मृतका गीता देवी के दूसरे बेटे ओमप्रकाश ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपने ही भाई रामनिवास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ओमप्रकाश की इस लिखित रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, घटना वाली रात रामनिवास घर बैचेन होकर इधर-उधर घूम रहा था। बाद में उसने अपनी पत्नी के पास जाकर मां की मौत की जानकारी दी। ओमप्रकाश ने बताया कि जब वह भी घर के बाहर पंहुचा, तो रामनिवास मां की चारपाई के पास खड़ा था और उसे देखते ही वह वहां से भाग गया।

आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

पुलिस का कहना है कि यह बात सामने आई है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच जारी है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Also Read: Constable Wife Shooting Murder: कांस्टेबल ने बीच सड़क पर टीचर पत्नी को मारी गोली, आरोपी फरार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।