राजस्थान में जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कल सूर्यरथ सप्तमी को स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों सहित 5 लाख लोगों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जाएगा।
क्रीडा भारती द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम सेन्ट्रल पार्क में प्रात: 9 से 11 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित होगें।
क्रीडा भारती के कार्यकर्ताओं ने शहर के 600 से अधिक सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं महाविघालयों में सम्पर्क कर सूर्य नमस्कार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
इन विद्यालयों के प्रांगण में प्रार्थना के समय सूर्य नमस्कार करवाया जायेगा। इस कार्य में अनेक योग संस्थाओं का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही विद्यार्थी योगासन का प्रदर्शन भी करेगें।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



