राजस्थान के भीलवाड़ा जिले समेत प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में सोमवार यानी आज सूर्य सप्तमी पर एक साथ सूर्य नमस्कार किया जाएगा। जिले के राजकीय, निजी सहित संस्थाओं में अध्ययनरत 5 लाख से अधिक विद्यार्थी एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। यहां एसएमएस स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी शामिल होंगे। उन्होंने सभी लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
नया विश्व रिकॉर्ड बनाने पर नजर
एक प्रवक्ता के अनुसार, राज्य के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में सुबह नौ बजे एक साथ सूर्य नमस्कार रखा गया है। राजस्थान की नजर इस बार पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने पर है। पिछली बार आयोजन में 78,974 विद्यालयों के 1.33 करोड़ विद्यार्थियों ने भाग लिया था। मंत्री के निर्देशानुसार इस बार कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भी सूर्य नमस्कार का भागीदार बनाया जाएगा। छोटे बच्चों को यथा शक्ति सूर्य नमस्कार के दो से तीन चरण ही कराए जाएंगे। अन्य सभी इसके 10 चरण करेंगे।
एक सप्ताह पहले कराया गया अभ्यास
इसके लिए राज्य के सभी विद्यालयों में एक सप्ताह पहले से ही सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जा रहा है। बीमार या ऐसे विद्यार्थी या शिक्षक या अभिभावक, जो हाल में किसी शल्य प्रक्रिया से गुजरे हों, वे इसका हिस्सा नहीं होंगे। राजस्थान की नजर इस बार पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने पर है। इस बार सभी विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूल स्टाफ, एसएमसी, एसडीएमसी के सदस्यों के साथ अभिभावक और आमजन भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनेंगे।


Download Android App
Download iOS App



