चोटी काटने के मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखी है। लोगों के मन में इस बात का डर भी बना हुआ है। लेकिन वहीं राजस्थान में एक पुलिस वाले ने एक महिला को पकड़ लिया है। जिसने यह चोटी काटनी शुरू की है उस महिला ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए शोर भी मचाया। तो आइए चालिए जानते है कि आखिकार यह चोटी काटने वाली महिला कौन है।
भारत के कई हिस्सो में महिलाओं की लगतार चोटी काटने की घटनाएं समाने आ रहीं है। राजस्थान में यह बाकी राज्यों से ज्यादा है अलवर जिले के मालाखेड़ा राजगढ़ थानागाजी गोविंदगढ़ आदि अनेक जगह ऐसी घटनाएं हुई हैं। उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद के डौकी थान इलाके में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। डौकी में एक दलित महिला को चुडैल बताकर मार डाला। अलवर में इसी भुलावे में कुछ साधुओं को पीट दिया गया। यह सब बताता है कि लोग ऐसी घटनाओं से परेशान हैं।
धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे के बाई का बाग कॉलोनी में इस महिला ने अपने ही पत्थर से रगड़कर बाल काट लिए और शोर मचा दिया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया । बाड़ी थाना प्रभारी रमेश तंवर ने बताया है कि इस महिला ने खुद के बाल काटने की बात को मान लिया है उसने बोलै की मैंने इसलिए ऐसा किया कि उसे ससुराल में कोई तंग नहीं करे। महिला का कहना है कि लोग उसकी बात नहीं सुनते थे।
इसलिए उसने ऐसा किया ताकि लोग उससे डरें और उसकी बात मानें। इससे वह इलाके में फेमस भी हो जाएगी। यह लोगों के द्घारा फैलायी गई एक अफवाह है बस कृपा कर ऐसी घटनाओं में खुद को शमिल करने से बचें। यदि कोई ऐसी अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को बताए। पुलिस ऐसे मामलों पर जल्द ही सख्त करावाई करेगी।


Download Android App
Download iOS App




