अजय देवगन का कहना है कि हमें ऑडियंस के मूड के हिसाब से फिल्में बनानी चाहिए। हमें यह देखना चाहिए की लोगों को हम से क्या अपेक्षा है। कुछ दिन पहले अजय देवगन की फिल्म ‘बादशाहो’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को आप बस देखते ही रहेंगे। फिल्म के टीजर से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म का ट्रेलर कैसा होगा। और बता दें कि ट्रेलर के बाद यह बोला जा सकता है कि यह फिल्म दमदार एक्शन पैक्ड फिल्म है।
इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता विद्युत जामवाल और संजय मिश्रा हैं। यह सब कलाकार अपने-अपने अभिनेय का जौहर दिखाएंगे। बता दें कि इस फिल्म में सनी लियोन का हॉट डांस भी देखने को मिलेगा। यह सही होगा बोलना कि यह फिल्म एक दम बॉलीवुड फिल्म की तरह होगी। इस फिल्म मे जबरदस्त डायलॉग तो हैं ही और साथ-साथ ही एक्शन भी देखने को मिलेगा।
फिल्म का ट्रेलर और इसकी मेन स्टारकास्ट ने पीछले दिनों मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर को लांच किया था। इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मीडिया से बातचीत किया था। बॉलीवुड में अभी हाल ही में ‘ट्यूबलाइट’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ जैसी फ्लॉप फिल्में आई हैं। जब यह सवाल इन लोगों से पूछा गया तो उन्होंने आखिर क्या जबाव दिया है।
इस पर अजय ने कहा है कि, ‘मुझे लगता है कि ऑडियंस ही होती है जो फिल्म को हिट कराती है। वो हमें कभी-कभी यह बताती है कि आपको यह नहीं करना चाहिए था या फिर आपने यह क्यों किया ? आपको बस उनकी बात सुननी चाहिए क्योंकि वो लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं। उन्हें पता है कि वो आपमें क्या देख रहे हैं ? तो उनकी बात हमेशा सुननी चाहिए।
वैसे अजय की इस बात में दम तो है। जब कोई फिल्म काम नहीं करती है तो उससे ऑडियंस का यही संदेश होता है कि आपको ऐसी फिल्म नहीं करना चाहिए थी। अब बॉलीवुड स्टार्स इस बात को कितना समझते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बतायेंगा। वैसे फिल्म ‘बादशाहो’ को लेकर आपका क्या सोचना है हमें कमेंट करके जरुर बतायें।


Download Android App
Download iOS App








