राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Summary :

NULL

राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में कम से कम सात जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बारां और भीलवाड़ा में अगले चौबीस घंटे में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली में झमाझम बारिश, यातायात के लिए बनी समस्या

वहीं धौलपुर, झालावाड़, डूंगरपुर, पाली व करौली में आने वाले चौबीस घंटों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इस बीच, राजधानी जयपुर में शनिवार को भी मौसम खुशगवार बना रहा।

कल शाम हुई जोरदार 14.6 मिलीमीटर की बारिश के बाद शहर व आसपास के इलाके में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अजमेर में 19 मिमी, जयपुर में 13.8 मिमी, कोटा में 53.6 मिमी व डबोक में 5.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

Desk Team