राजस्थान में बाड़मेर जिले के पचपदरा के पास आधा किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस के अनुसार आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कल देर रात नाकाबंदी के दौरान यह हेरोइन बरामद की गई।
इस मामले में जैसलमेर जिले के पोकरण निवासी राहमुद्दीन उर्फ रहमतुल्लाह तथा सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह हेरोइन कहां से लाकर, किसे देनी थी।


Download Android App
Download iOS App



