राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों पर खुशी जाहिर करते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि ग्लोबल मीडिया प्रचार से प्रदेश के पर्यटन को विशिष्ट पहचान मिली हैं।
श्रीमती राजे ने राज्य को पयर्टन क्षेत्र में मिले पुरस्कारों पर आज यहां यह बात कही। गत दिनों नई दिल्ली में मिले इन पुरस्कारों को राज्य की पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन) एन सी गोयल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में श्रीमती राजे को सौंपे। इस पर उन्होंने राज्य को मिले राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों को प्रदेश में सबके लिए गौरव का विषय बताया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री के जे अलफोन्स ने पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पिछले दिनों आयोजित समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग को दो राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों से सम्मानित किया था। साथ ही तीन अन्य श्रेणियों में भी राजस्थान को पुरस्कार प्रदान किये गये थे।


Download Android App
Download iOS App



