राजस्थान पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने आज कहा कि पशु कल्याण कानूनों की जानकारी होने से पशु पक्षियों की तस्करी पर रोक लगेगी तथा पुलिसकर्मियों के अनुसंधान का स्तर भी सुधरेगा ।
मनोज भट्ट ने बताया कि पशु पक्षियों, ऊंटों, भैंसों आदि जीवों की तस्करी को रोकना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है और पुलिस कर्मी अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय ऐसे संगठित लोगों एवं गिरोहों के विरूद्ध तत्काल प्रभावी कार्यवाही करें।
राजस्थान पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने आज यहां People for Animals, Angel Eyes एवं Animal Welfare Board के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जीव जंतु कल्याण एवं संरक्षण से जुड़े विषय पर राज्य के चुनिंदा थाना अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य के बहुपयोगी पशु ऊंट की बड़े पैमाने पर बांग्लादेश से होकर खाड़ी देशों को तस्करी हो रही है जिसके लिये पुलिस निरंतर कार्यवाही कर रही है पर आमजन भी पुलिस को सहयोग करें तो काफी हद तक जीव जन्तुओं की तस्करी को रोका जा सकता है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्राइम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों को विशेषज्ञों से कानूनों की बारीकियों की जानकारी लेकर अपने इलाके में प्रभावी कदम उठाएं ताकि पशु-पक्षियों, वन्यजीवों पर होने वाली क्रूरता एवं तस्करी पर प्रभावी तरीके से लगाम लगायें।
कार्यशाला में People for Animals, Angel Eyes एवं Animal Welfare Board के विषय विशेषज्ञों, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की सलाहकार गौरी मौलेखि एवं ह्यूूमन सोसाइटी इंटरनेशनल, इंडिया के प्रबंध निदेशक एन.जी.जयसिंह जीव जंतु कल्याण व संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



