भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस के चुनावी नारे ‘अब होगा न्याय’ पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और उसकी सरकारें आजादी के बाद 55 साल तक क्या कर रही थीं जो अब उन्हें ‘न्याय’ की बात करनी पड़ रही है।
वसुंधरा राजे ने सीकर में एक चुनावी सभा में कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों उस पोस्टर में एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं जिस पर ‘अब होगा न्याय’ लिखा गया है। अगर वह 72,000 रुपये सालाना के साथ ‘न्याय’ की बात कर रहे हैं तो उनकी सरकारें 55 साल से क्या कर रही थीं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी और उसके कार्यकाल में कोयला घोटाला और टूजी घोटाला हुआ। राजे ने सीकर सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राजस्थान में सारे विकास कार्य रुक गए हैं और किसी भी क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हो रही।


Download Android App
Download iOS App




