केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जयपुर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी पत्नी गायत्री राठौर ,योग गुरु रामदेव, विधायक सतीश पूनिया, राव राजेंद्र सिंह, किरोड़ी लाल मीणा भी उनके साथ थे। नामांकन के वक़्त रामदेव ने अनुलोम -विलोम किया।
राज्यवर्धन ने राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट से अपना पर्चा दाखिल किया है। उन्हें समर्थन करने ही बाबा रामदेव जयपुर पहुंचे थे।राज्यवर्धन सिंह जब पर्चा दाखिल करने रिटर्निंग अफसर के दफ्तर पहुंचे तो यहां उनके साथ बाबा रामदेव भी मौजूद थे। बाबा रामदेव तमाम लोगों और अधिकारियों के सामने रिटर्निंग अफसर के कमरे में ही अनुलोम-विलोम करने लगे। ये देखकर वहां का माहौल एकदम बदल गया।
कांग्रेस को अब न्याय याद आ रहा है, 55 साल तक क्या करते रहे : वसुंधरा राजे
बाबा रामदेव ने राज्यवर्धन राठौड़ की जीत की कामना भी की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया की दुश्मन ताकतें मोदी जी को देखना नहीं चाहती हैं और नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व हिमालय जैसे हैं बाकी सब बौने हैं।


Download Android App
Download iOS App




