राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के खिलाफ लहर चलेगी। श्री गहलोत ने आज बीकानेर में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व आईपीएस मदनगोपाल मेघवाल के समर्थन में सभा को सम्बोधित करने आए गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में काम करने की योजना राजनीतिक दलों को जनता को बतानी चाहिए, लेकिन मोदीजी और भाजपा वाले जाति, धर्म की बात करके माहौल खराब कर रहे हैं। असली मुद्दों से ध्यान हटाकर गौमाता, मंदिर, राष्ट्रभक्ति जैसे मुद्दे लाकर जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा असत्य बोलने वालों को लोग समझ गए है कि भाजपा जुमलेबाजी वाली पार्टी है।
बाद में श्री गहलोत ने सभा सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में वह कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जा रहे हैं उससे लग रहा है कि पार्टी के प्रति लोगों उत्साह है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने पांच साल वायदे किए गए थे उनका क्या हुआ। मोदी के खिलाफ जनता में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुमुंखी विकास में कोई कमी नहीं आएगी, सरकार जनता के साथ खड़ रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा 600 दवाईयां निशुल्क कर दी गयी है और अब महंगी जांचे कैंसर, किडनी, हार्ट बीमारी की दवाईयां भी मुफ़त मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



