कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान में बीजेपी की ओर से जारी 131 उम्मीदवारों की सूची को कमजोर करार दिया और कहा कि अमित शाह अब राज्य में ‘मिशन-180’ की बात क्यों नहीं कर रहे हैं। अशोक गहलोत ने उम्मीद जताई कि राजस्थान के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।
अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मिशन-180 की बात करने वाले अमित शाह अब चुप क्यों हैं। दरअसल, बीजेपी की सूची में कोई दम नहीं है। इससे मिशन-180 की हकीकत बेनकाब हो गई है। इनके दावों की धज्जियां उड़ गई हैं।’’ कांग्रेस के संगठन महासचिव ने कहा, ‘‘बीजेपी राजस्थान में बेनकाब हो गई है।
अशोक गहलोत : लोकसभा पहले भंग कर राज्यों के साथ चुनाव कराएं प्रधानमंत्री
राज्य सरकार की नाकामियां घर-घर तक पहुंच गई हैं। लोगों को पता चल गया है कि इस सरकार में क्या हो रहा है।’’ कांग्रेस उम्मीदवारों की प्रस्तावित सूची पर गहलोत ने कहा, ‘‘उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। हमारी कोशिश है कि महिलाओं और युवाओं को ज्यादा मौका मिले।’’


Download Android App
Download iOS App



