प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन में बढ़ोतरी, काम के घंटों में सुधार और प्रबंधन द्वारा कथित रूप से दुर्व्यवहार को रोकना शामिल है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है और कई बार उनके साथ गलत व्यवहार भी किया जाता है।
Workers Protest in Bhiwadi: कम्पनी में 8 हजार से ज्यादा कर्मचारी

बता दें, मदरसन कंपनी में करीब 8000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मजदूर धरने में शामिल हुए हैं, जिसमें महिला कर्मचारियों की भागीदारी भी काफी अधिक है।
नॉएडा की कड़ी में इस प्रदर्शन को देखा जा रहा है क्योंकि यहां भी सैलरी की डिमांड को लेकर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं. स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
चोपंकी थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है और धरना जारी है। मजदूर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं.
Workers Protest in Bhiwadi: कंपनी प्रबंधन ने दी पुलिस को सूचना
कंपनी प्रबंधन ने हालात को देखते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। फिलहाल किसी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ की खबर नहीं है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें वेतन में उचित वृद्धि, काम के घंटों में सुधार और कंपनी के उच्च अधिकारियों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार, मारपीट व धमकियों को रोकना है. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें कंपनी से निकालने की धमकियां देकर बदसलूकी की जाती है.
बता दें, वेतन बढाने की मांग को लेकर देश के कुछ जगह मजदूरों के प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. नॉएडा में उग्र प्रदर्शन के बाद मामला फिलहाल शांत है मगर उसके बाद फरीदाबाद और फिर भिवाड़ी में प्रदर्शन उसी श्रंखला में देखे जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें – बेकाबू वैन ने घर के बाहर बैठी 63 वर्षीय महिला को कुचला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर


Download Android App
Download iOS App




