बारिश के मौसम में बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी Banana Jaggery Pancake, देखें Easy Recipe

Summary :

यह आर्टिकल बारिश के मौसम में बच्चों के लिए एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है और केला-गुड़ पैनकेक बनाने की विधि बताता है। इसे कुछ ही सामग्री और मिनटों में घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसकी सामग्री पके हुए केले, गुड़ का पाउडर, गेहूं का आटा, दूध, इलायची पाउडर, बेकिंग पाउडर और घी/मक्खन है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके केले को अच्छी तरह मैश कर लें।

Banana Jaggery Pancake Recipe: अगर आप भी बारिश के मौसम में बच्चों के लिए कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो पैनकेक सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आपने कई तरह के पैनकेक खाए और बनाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी केला-गुड़ से बना पैनकेक खाया है, अगर नहीं, तो आज हम आपको घर पर आसानी से केला-गुड़ पैनकेक बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री और मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इन दोनों ही चीजों को सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।

केला-गुड़ पैनकेक बनाने का तरीका

 Banana Jaggery Pancake Kaise Banaye
Banana Jaggery Pancake Kaise Banaye (Source: Social Media)

सामग्री

  • पके हुए केले: 2
  • गुड़ का पाउडर या कद्दूकस गुड़
  • गेहूं का आटा (या मैदा): 1 कप
  • दूध: आधा कप
  • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • बेकिंग पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • घी या मक्खन

केला-गुड़ पैनकेक बनाने की विधि

 Homemade Banana Jaggery Pancake
Homemade Banana Jaggery Pancake (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कटोरे में केले लेकटर उसे अच्छी तरह मैश कर लें।
  • इसके बाद मैश किए हुए केले में गुड़ का पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • फिर इसमें गेहूं का आटा और बेकिंग पाउडर डालें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए गाढ़ा और चिकना बैटर बनाकर तैयार करें।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और हल्का सा घी या मक्खन लगाएं।
  • फिर उसके ऊपर एक बड़ा चम्मच घोल तवे के बीच में डालें और हल्के हाथों से फैलाएं।
  • आंच को धीमा रखें। जब ऊपर की तरफ बुलबुले दिखने लगें, तब इसे पलट दें।
  • फिर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और नरम होने तक सेक लें।
  • अब आपका टेस्टी और हेल्दी केला-गुड़ पैनकेक बनकर तैयार है।

पैनकेक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • हमेशा अच्छे तरह से पके हुए केले का इस्तेमाल करें, वह मीठे होने के साथ-साथ जल्दी मैश हो जाते हैं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए।
  • पैनकेक को धीमी या मीडियम आंच पर ही पकाएं, ताकि ये अंदर तक अच्छी तरह सिक जाए।

Also Read: बारिश के मौसम में घर पर बनाएं हलवाई जैसा टेस्टी Besan Halwa, देखें Easy Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।