Gujarati Kadhi Recipe in Hindi: भारत की हर जगह अपने टेस्टी खाने और स्पेशल डिश के लिए जाने जाते हैं। गुजराती फ़ूड ऐसे होते हैं, जो हर किसी को बेहद पसंद आते हैं। भारतीय घरों में कढ़ी खाना हर कोई पसंद करता है। गुजराती खाना हर किसी को पसंद होता है, चाहे वो ढोकला हो या फाफड़ा। लेकिन ये सब बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।
लेकिन अगर आपको भी गर्मियों के मौसम में कढ़ी खाना पसंद है, तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। गुजराती डिश हर घर में बड़े ही चाव से खायी जाती है। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।
Gujarati Kadhi Recipe in Hindi: गुजराती कढ़ी बनाने की रेसिपी

सामग्री
- दही, बेसन
- लाल मिर्च पाउडर
- दालचीनी पाउडर
- चीनी
- हींग, राई
- कढ़ी पत्ता
- खड़ी लाल मिर्च
- हरा धनिया कटा
- तेल, नमक
Gujarati Kadhi Recipe: गुजराती कढ़ी बनाने की आसान विधि

- अगर आप भी गुजराती कढ़ी बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर उसे फेंट लें।
- अब उसमें बेसन डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें. इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें ताकि इसमें गांठ न रहें।
- अब इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, चीनी, दालचीनी पाउडर, नमक और थोड़ा पानी डालें और मिलाएं।
- इसके बाद गैस पर कढ़ाई गर्म करें और उसमें तेल तेल गर्म होने के बाद उसमें राई और खड़ी लाल मिर्च डालें और भूनें।
- अब उसमें कढ़ी पत्ते डालें और फ्राई करें। इसके बाद इसमें बेसन-दही का घोल डालकर चलाएं।
- अब कढ़ी को ढकें और पकने दें लेकिन बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये जले नहीं।
- थोड़ी देर बाद जब कढ़ी में उबाल आने लगे तो गैस धीमी कर दें और 10-15 मिनट तक और पकाएं इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब आपकी आपकी गुजराती बनकर तैयार है। इसे आप चावल या रोटी के साथ गरमागरम खा सकते हैं।
- अगर आप चाहें तो ऊपर से धनिया पत्ती भी डाल सकते हैं।
Also Read: दाल-चावल का स्वाद हो जाएगा दोगुना, सिर्फ सिरके और घर के मसालों से तैयार करें चटपटा लहसुन का अचार



Download Android App
Download iOS App




