आजकल लोग टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखते हैं। अगर आप भी केक खाने के शौकीन हैं, लेकिन मैदा और चीनी की वजह से इसे खाने से बचते हैं, तो ओट्स केक आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये केक न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि कई सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर ओट्स केक बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं बिना मैदा और बिना ओवन के कढ़ाई में हेल्दी ओट्स केक बनाने की आसान विधि के बारे में।
Homemade Oats Cake बनाने का आसान तरीका

सामग्री
- ओट्स का आटा
- गुड़ का पाउडर या पिसा हुआ खजूर
- दही, दूध
- तेल या पिघला हुआ घी
- बेकिंग पाउडर
- बेकिंग सोडा
- वैनिला एसेंस
- बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
ओट्स केक बनाने की आसान विधि

- इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में दही, घी और गुड़ का पाउडर डालकर मिलाएं।
- इसके बाद इसमें वैनिला एसेंस डालकर एक बार फिर से मिक्स करें।
- अब ओट्स का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर छान लें।
- इसके बाद सूखे मसालों को धीरे-धीरे दही और गुड़ वाले मिश्रण में डालें और इसे चम्मच से मिलाएं।
- इसके बाद भी अगर मिश्रण गाढ़ा लगे, तो इसमें दूध मिलाएं।
- इसके बाद अब इस बैटर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और थोड़े ड्राई फ्रूट्स बचा लें।
- इसके बाद एक केक टिन में घी या तेल लगाकर ऊपर से ओट्स का आटा छिड़क दें, ताकि केक चिपके नहीं।
- इसके बाद बैटर को इस बर्तन में डालें और ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।
- केक को कढ़ाई में बेक करने के लिए, एक कढ़ाई में नमक या एक स्टैंड रखें। कढ़ाई को को थोड़ी देर धीमी आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद केक के बर्तन को कढ़ाई में रखकर ढकें और धीमी आंच पर 35 से 40 मिनट तक पकने दें।
- थोड़ी देर बाद चाकू केक को बीच में डालकर चेक करें। अगर चाकू साफ है, तो केक तैयार है।
- इसे पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर बर्तन से निकालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
ओट्स केक को बनाने के टिप्स
- अगर आप केक को और भी ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इसमें चीनी या गुड़ की जगह पके हुए केलों को डाल सकते हैं।
- ओट्स केक मैदे के केक जितना ज्यादा नहीं फूलता है, क्योंकि ओट्स में ग्लूटेन नहीं होता है, इसलिए केक को स्पंजी बनाने के लिए बैटर को ज्यादा न फेंटें।
- केक को हमेशा पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही बर्तन से बाहर निकालें। गरम केक निकालने पर वह टूट सकता है।
- अगर आप चॉकलेट फ्लेवर पसंद करते हैं, तो बैटर बनाते समय इसमें 2 चम्मच कोको पाउडर मिला सकते हैं। इससे बच्चों को भी यह केक बहुत पसंद आएगा।



Download Android App
Download iOS App




