अगर आप भी अपना वजन घटाने के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी फ़ूड की तलाश में हैं, तो आज हम आपको छोले की चाट बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं इस चाट का सेवन करने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है। यह स्वाद में जितना लाजवाब होता है, सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। शाम की छोटी-मोटी भूख हो या घर पर कोई मेहमान आने वाले हों, आप इसे सिर्फ कुछ मिनटों में बना सकते हैं। आइए जानते हैं, How to Make Chole Chaat Recipe at Home के बारे में।
High Protein Chole Chaat Recipe: छोले चाट बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
- उबले हुए सफेद चने
- प्याज, टमाटर
- उबला हुआ आलू
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- इमली की मीठी चटनी
- हरी तीखी चटनी
- नींबू का रस
- चाट मसाला
- भुना हुआ जीरा पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक और काला नमक
- बारीक सेव या भुजिया
Chole Chaat Recipe Kaise Bnaye: छोले चाट बनाने की आसान विधि

- छोले चाट बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद उसमें थोड़ा सा नमक डालकर कुकर में 4-5 सीटी आने तक उबालें।
- इसके बाद चनों को पानी से छानकर एक बड़े बर्तन में निकाल लें और हल्का ठंडा होने दें।
- अब उबले हुए चने वाले बर्तन में कटा हुआ प्याज, टमाटर, उबला हुआ आलू और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें।
- फिर इसमें हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालकर मिक्स करें।
- अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि मसालों और चटनियों का स्वाद चनों में मिल जाए।
- इसके बाद ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
- अब आपकी टेस्टी और चटपटी छोले की चाट बनकर तैयार है।
- इसके ऊपर से थोड़ी सी बारीक सेव या आलू भुजिया छिड़कें और सर्व करें।



Download Android App
Download iOS App




