गर्मियों के मौसम में अगर आप भी कटहल का अचार बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है। ये एक ऐसा अचार है, जो गर्मियों के मौसम में हर घर में बनाया जाता है। इसकी खास बात तो ये है कि इसे लोग किसी भी सब्जी या पराठे के साथ खाना पसंद करते हैं। ये खाने में बेहद चटपटा और मसालेदार लगता है। अगर आपके घर में कच्चा कटहल है, तो आप आसानी से इसका टेस्टी अचार बना सकते हैं। आइए जानते हैं, Kathal Achar Recipe के बारे में।
अगर आप घर पर पारंपरिक और टेस्टी अचार बनाना चाहते हैं, तो कटहल का अचार आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है, इसलिए एक बार इस तरीके से कटहल का अचार बनाकर जरूर देखें, पूरा परिवार इसके स्वाद का दीवाना हो जाएगा।
Kathal Achar Recipe In Hindi: कटहल का अचार बनाने की रेसिपी

सामग्री
- कच्चा कटहल
- सरसों का तेल
- पीली सरसों
- सौंफ
- मेथी दाना
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- कलौंजी
- नमक
कटहल का अचार बनाने के टिप्स
- अचार बनाते समय कटहल में बिल्कुल नमी नहीं होनी चाहिए।
- हमेशा साफ और सूखे जार का इस्तेमाल करें।
- सरसों का तेल अच्छी तरह गर्म करके ठंडा करने के बाद ही डालें।
- अचार को लंबे समय तक सही रखने के लिए सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें।
Kathal ka Achar Kaise Banaye: कटहल का अचार बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे कटहल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद इसे अच्छी तरह धोकर 5-7 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद पानी से निकालकर इसे सूखने दें।
- इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें सौंफ और मेथी दाना डालकर हल्का भून लें और उसे ठंडा करके पीस लें।
- इसके बाद इस पिसे मसाले में सरसों, हल्दी, लाल मिर्च, कलौंजी और नमक मिला लें।
- फिर एक एक बड़े बर्तन में कटहल के टुकड़े को रखें और उसके ऊपर से सभी मसाले डाल दें।
- इसके बाद ऊपर से सरसों का तेल और सिरका डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- फिर एक साफ और सूखे कांच के जार में इसे भर लें, फिर जार को 2-3 दिनों तक धूप में रखें।
- रोजाना इसे एक बार साफ चम्मच से अचार को घुमाएं।
- कुछ दिनों बाद टेस्टी कटहल का अचार तैयार हो जाएगा।
- इसे आप पराठे, पूरी, दाल-चावल या किसी भी सब्ज के साथ खा सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App




