Lunch Recipe Ideas In Summer: गर्मी आते ही लोगों के अलग-अलग खाने की डिमांड बढ़ जाती है। इस मौसम में लोग हल्का और टेस्टी खाना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में किचन में ज्यादा देर तक खड़े होकर खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हर किसी का मन कुछ आसान डिश बनाने का मन करता है, क्यों न आज कुछ ऐसा बनाया जाए जिसका स्वाद भी लाजवाब हो और झटपट बन भी जाए। अगर आप भी कुछ इस तरह की ही रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको ऐसी 4 रेसिपी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।
Lunch Recipe Ideas In Summer: गर्मी में जरूर ट्राई करें ये डिश

1. लौकी चना दाल की सब्जी बनाएं
- लौकी चना दाल की सब्जी बनाने के लिए चना दाल को 30 मिनट भिगोकर हल्का उबालें और लौकी को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक का तड़का लगाएं।
- अब इसमें लौकी डालकर 3-4 मिनट तक भूनें। फिर उबली चना दाल मिलाएं।
- हल्दी, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा पानी डालकर ढककर पकाएं।
- ऊपर से हरा धनिया डालें, फिर इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
2. कर्ड राइस बनाएं
- आप कर्ड राइस बना सकते हैं। कर्ड राइस बनाने के लिए आप पके हुए चावल को ठंडा करके उसमें दही मिलाएं।
- स्वादानुसार नमक डालें. तड़के के लिए तेल गरम करें, उसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और उड़द दाल डालें।
- इस तड़का को दही-चावल में डालकर अच्छे से मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया और अनार दाना डालकर सर्व करें।
3. लेमन राइस बनाएं
- आप लंच में लेमन राइस भी बना सकते हैं। पके हुए चावल को ठंडा करके अलग रखें।
- कड़ाही में तेल गरम करें, राई, करी पत्ता, मूंगफली और हरी मिर्च डालकर भूनें।
- अब हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। चावल डालकर मिक्स करें और ऊपर से नींबू का रस, हरा धनिया डालें।
4. दाल खिचड़ी और खीरे का रायता बनाएं
- चावल, अरहर दाल, मसूर दाल और मूंग दाल को धोकर 15 मिनट भिगोएं।
- कुकर में घी गरम करें, जीरा, हल्दी और थोड़ा अदरक डालें।
- अब दाल-चावल डालकर नमक और पानी मिलाएं। 3-4 सीटी आने तक पकाएं।
- ऊपर से घी डालकर पका लें। रायता बनाने के लिए दही को अच्छी तरह फेंट लें।
- खीरे को कद्दूकस करके हल्का निचोड़ लें। दही में खीरा, नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं।
- ऊपर से बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती को डाल दें।
Also Read: Boring Breakfast को कहें अलविदा! घर पर इस आसान विधि से बनाएं बिल्कुल ‘भंडारे’ जैसी Aloo Puri



Download Android App
Download iOS App




