Paneer Thepla Recipe in Hindi: सुबह के नाश्ते में सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर Paneer Thepla, यहां देखें Recipe

Paneer Thepla Recipe in Hindi

सुबह के नाश्ते में आपने कई तरह की टेस्टी डिशेस खाई होंगी। जैसे- आलू का पराठा, मेथी का पराठा, सैंडविच आदि, लेकिन क्या आपने कभी पनीर थेपला का स्वाद लिया है अगर नहीं तो चलिए यहां देखते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में, इसकी सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। जब-जब बात थेपला की आती है, तो लोगों को गुजरात के फेमस फूड्स की याद आ जाती है, क्योंकि गुजरात में मिलने वाली हर एक डिश का स्वाद बेहद लाजवाब होता है, तो आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

Paneer Thepla बनाने का तरीका

Paneer Thepla Recipe
Paneer Thepla Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • गेहूं का आटा
  • कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • दही
  • हरी मिर्च
  • अदरक का पेस्ट
  • मसाले, नमक
  • हल्दी, लाल मिर्च
  • अजवाइन
  • तेल/घी, पानी

पनीर थेपला बनाने की विधि

Paneer Thepla Kaise Banaye
Paneer Thepla Kaise Banaye (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा निकाल लें।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, दही, हरी मिर्च, अदरक, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालें।
  • इसके बाद इन चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें, ताकि पनीर आटे में अच्छे से मिल जाए।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट सा आटा गूंथ लें।
  • लास्ट में 1 चम्मच तेल लगाकर आटे को चिकना कर लें, फिर इसे 10-15 मिनट ढककर रखें।
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसपर सूखा आटा लगाकर गोल, पतले थेपले बेल लें।
  • इसके बाद गैस पर एक तवा रखकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें।
  • अब थेपले को तवे पर डालकर दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल या घी लगाकर सेंक लें।
  • अब आपका गरमा-गरम पनीर थेपला बनकर तैयार है।
  • इसे आप चाय, हरी चटनी या अचार के साथ सर्व करें।

पनीर थेपला बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • पनीर थेपला को सॉफ्ट बनाने के लिए आटे में थोड़ा सा दही जरूर डालें। बेलते समय इसमें बहुत ज्यादा सूखा आटा न लगाएं
  • थेपला बनाते समय इसे कभी भी मोटा बेले, बल्कि बिल्कुल पतला सा बेलें।
  • आप इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर 2-3 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read: Masala Corn Sandwich Recipe: बच्चों के टिफिन से लेकर शाम का नाश्ते तक, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी Masala Corn Sandwich

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।