Delhi Badarpur Teen Murder Case: बदरपुर में खूनी खेल, बहन से था प्रेम, भाई ने चाकू घोंपकर की 17 साल के नाबालिग की हत्या

Delhi Badarpur Teen Murder Case

दिल्ली के बदरपुर के मोलरबंद इलाके में एक 17 साल के लड़के के सीने और पेट में चाकू से कई बार वार करके हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मोलरबंद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है नाबालिग के कई बार चाकू से हमला से करने के बाद उसे ट्रामा सेंटर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है इस युवक का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था और उसके भाई ने बातचीत के बहाने बुलाया और चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

ताबड़तोड़ चाकू से सीने और पेट पर वार

Badarpur stabbing case
Badarpur stabbing case

प्यार में मिली मौत की सजा के दौरान युवती के भाई ने 17 साल के नाबालिग को मोलरबंद स्थित पांडे मेडिकल स्टोर के पास बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी पहले से ही 3 दोस्तों के साथ मौजूद था और आपसी विवाद बढ़ने, कहासुनी के बाद नाबालिग लड़के पर ताबड़तोड़ चाकू से सीने और पेट पर वार कर दिया। गहरी चोट आने के बाद लड़के को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

17 साल के नाबालिग की मौत का कारण

17 year old boy killed over love affair
17 year old boy killed over love affair

प्रारंभिक जांच में जानकारी सामने आई है कि 17 साल के लड़के का उसी गली में एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था लेकिन यह बात उसके भाई को हमेशा खटकती थी और कई बार बात ना करने की भी धमकी दी थी लेकिन इस धमकी के बाद भी प्रेमिका से बातचीत बंद नहीं की और रविवार को बातचीत के बहाने बुलाने पर दोनों का झगड़ा शुरू हो गया और लड़की के भाई ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद 17 साल के लड़के को लहूलुहान हालात में छोड़कर वहां से आरोपी वहां से फरार हो गए।

2 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से क्राइम टीम ने भी जांच की और जरूरी सबूत जुटाए है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी एंगल से जांच की जाएगी और सभी आरोपियों के गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।