PM Modi on Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम के फेमस पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास हुए बड़े नाव हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। बता दें कि आज यानी शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट के अचानक पलट जाने से 15 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस नाव पर कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 लोग भारत के शामिल थे। जिसमें ज्यादातर लोग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने हैं। इस बीच हादसे पर अब
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘वियतनाम के फु क्वोक (Phu Quoc Island Boat Incident) के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल बचे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हमारा भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनामी अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।”
कांग्रेस ने विदेश मंत्रालय से की अपील

इस हादसे पर कांग्रेस ने भी चिंता जताई है। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि हादसे में लापता और पीड़ित भारतीय पर्यटकों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए।
उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास ने नाव में सवार 32 भारतीयों की लिस्ट जारी की है। घटना से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि जिन लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, वे सुरक्षित मिलें और उनके परिवारों को हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाए।
पीड़ितों की मदद के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
इस बीच हादसे के बाद वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने पीड़ित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है और सभी पीड़ित भारतीयों को हर संभव मदद दी जा रही है। ऐसे में पीड़ित लोग दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- +84 36 281 7930
- +84 91 552 37 14
- +84 33 452 0414
हादसे के बाद बचाव अभियान जारी

इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और सुरक्षा एजेंसियां राहत बचाव कार्य में जुट गईं हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है । इसके साथ ही घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। भारतीय दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि सभी पीड़ित परिवारों को जरूरत मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से भारत और वियतनाम दोनों जगह शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम’ पहले गाने के फैसले पर सियासत, भाजपा ने किया समर्थन, विपक्ष ने जताई आपत्ति























