Sweet Sattu Sharbat Recipe: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लू और डिहाइड्रेशन की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में शरीर को ऐसे ड्रिंक की जरूरत होती है जो न केवल प्यास बुझाए, बल्कि तुरंत एनर्जी भी दे। गर्मियों के लिए सत्तू का शरबत किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
अपनी ठंडी तासीर के कारण यह ड्रिंक आपको हीटस्ट्रोक से बचाने में भी मदद करता है। यह ड्रिंक बिहार और उत्तर प्रदेश में बेहद लोकप्रिय है। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आप मिनटों में सत्तू शरबत कैसे बना सकते हैं।
Sweet Sattu Sharbat Recipe: सत्तू शरबत की सामग्री

सत्तू शरबत बनाने के लिए आपको चाहिए-
- 2 से 3 बड़े चम्मच भुने हुए चने का सत्तू
- 1 से 1.5 गिलास ठंडा पानी
- स्वादानुसार गुड़ या पिसी हुई चीनी
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- पुदीने की पत्तियां
- बर्फ के टुकड़े
Sattu ka Sharbat Recipe in Hindi: सत्तू का शरबत बनाने की विधि

सत्तू का शरबत बनाना काफी सरल है। इसके लिए एक बड़े जग में सत्तू और गुड़ या चीनी डालें। अब इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें और इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि lumps न बनें। जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो बाकी का बचा हुआ ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। इससे सत्तू का शरबत और भी रिफ्रेशिंग लगेगा। शरबत को एक गिलास में डालें, ऊपर से ताजी पुदीने की पत्तियां सजाएं, बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडे-ठंडे शरबत का आनंद लें।





















