धूप, धूल और पसीना अब नहीं छीनेंगे आपका निखार! गर्मियों में भी चेहरा दिखेगा फ्रेश और जवां, फॉलो करें ये 5 Step Beauty Routine

Summary :

Skincare Routine for Summer: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप, प्रदूषण और पसीने का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इससे चेहरे का नेचुरल ग्लो कम होने लगता है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को न केवल नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि उसे बेजान भी बना देती हैं। इसीलिए, अक्सर सुबह तैयार होकर निकलने के कुछ घंटों बाद ही चेहरा थका हुआ और डल दिखने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। हम आपको 5 ऐसे असरदार Skincare Routine के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप गर्मियों…

Skincare Routine for Summer: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप, प्रदूषण और पसीने का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। इससे चेहरे का नेचुरल ग्लो कम होने लगता है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा को न केवल नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि उसे बेजान भी बना देती हैं। इसीलिए, अक्सर सुबह तैयार होकर निकलने के कुछ घंटों बाद ही चेहरा थका हुआ और डल दिखने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है।
हम आपको 5 ऐसे असरदार Skincare Routine के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप गर्मियों में भी अपनी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग रख सकते हैं। ये प्रोडक्ट्स हर किसी के लिए सही हैं, चाहे वह महिला हो या पुरुष।

Summer Skin Care Routine for Dry Skin: रूखी और बेजान त्वचा के लिए टिप्स

Skincare Routine for Summer
Skincare Routine for Summer (Photo: Freepik)

1. क्लींजिंग (Cleansing)

स्किन केयर का सबसे पहला और जरूरी स्टेप होता है क्लींजिंग। जिन लोगों की स्किन ड्राई है वे ऐसे क्लीन्जर का चुनाव करें जिसमें ‘ग्लिसरीन’ या ‘सेरामाइड्स’ हों। यह नेचुरल Skin Barrier को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी साफ करता है।

2. हाइड्रेटिंग टोनर (Toner)

हमेशा अल्कोहल-फ्री टोनर का ही इस्तेमाल करें जिसमें गुलाब जल या कैमोमाइल हो। आप चाहें तो केवल गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह त्वचा के pH लेवल को संतुलित रखता है और स्किन को ड्राई होने से बचाता है।

3. एक्टिव सीरम (Serum)

चेहरे के लिए विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करें। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और धूप से होने वाले नुकसान को ठीक करता है।

4. मॉइस्चराइजर (Moisturizer)

गर्मियों में स्किन के लिए ऑयल-फ्री और वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर ही चुनें। यह लाइटवेट होते हैं और स्किन के मॉइस्चर को लॉक करते हैं।

5. सनस्क्रीन (Sunscreen)

गर्मी का स्किन केयर रूटीन बिना सनस्क्रीन अधूरा है। तेज धूप आपकी त्वचा का निखार छीन सकती हैं, इसलिए सनस्क्रीन लगाना न भूलें। स्किन को प्रोटेक्टेड रखने के लिए हमेशा एसपीएफ 50+ सनस्क्रीन का इस्तेमाल ही करें। अगर आप बाहर हैं, तो हर 3 घंटे में इसे दोबारा सनस्क्रीन लगाएं।

Oily Skin Care Routine in Summer: ऑयली स्किन के लिए टिप्स

Skincare Routine for Summer
Skincare Routine for Summer (Photo: Freepik)

1. डबल क्लींजिंग (Double Cleansing)

जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उन्हें दिन में दो बार फेस वॉश करना चाहिए। ऐसे क्लींजर का इस्तेमाल करें जिसमें सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) हो। यह त्वचा के रोमछिद्रों के अंदर जाकर स्किन के अतिरिक्त तेल को साफ करता है।

2. टोनर (Toner)

ऑयली स्किन वाले लोग ‘नियसिनामाइड‘ (Niacinamide) या ‘विच हेज़ल’ (Witch Hazel) युक्त टोनर का उपयोग करें। यह तेल को नियंत्रित करने में बहुत असरदार होता है।

3. मॉइस्चराइजर (Lightweight Moisturizer)

चूंकि आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है, इसलिए एक अच्छे जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये त्वचा में नमी को भी लॉक करेगा और स्किन को ज्यादा ऑयली होने से बचाएगा।

4. मैट सनस्क्रीन (Sunscreen)

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ‘Non-comedogenic’ और ‘Matte finish’ सनस्क्रीन का चुनाव करें। यह पसीने के बाद भी चेहरे को ऑयली नहीं होने देगा। इससे आपको दिन भर ऑयल फ्री लुक मिलेगा।

Skincare Routine for Summer: पानी और डाइट का रखें ध्यान

Skincare Routine for Summer
Skincare Routine for Summer (Photo: Freepik)

आपकी त्वचा बाहर से उतनी ही अच्छी दिखेगी जितनी आप अंदर से स्वस्थ और हाईड्रेटेड रहेंगे। इसलिए दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा, तरबूज, खीरा, संतरा और खरबूज जैसे फलों को अपनी डाइट में जरूर से शामिल करें। इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलेगी और स्किन नेचुरली भी ग्लो करेगी।

यह भी पढ़ें- पार्लर जाने की छुट्टी! घर पर ही इन 6 Awesome Remedies से चुटकियों में साफ करें चेहरे के अनचाहे बाल

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।