पार्लर जैसा निखार अब घर पर! सिर्फ 5 चीजों से तैयार करें अपना Magic Vitamin C Face Serum

Summary :

Vitamin C Face Serum at Home: खूबसूरत यंग ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन सी किसी वरदान से कम नहीं है। विटामिन सी न केवल चेहरे पर निखार लाता है, बल्कि यह प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी त्वचा की रक्षा करता है। यह कोलेजन के स्तर को बढ़ाकर त्वचा में कसावट लाता है और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है। मार्केट में कई ब्रांड्स के विटामिन सी सीरम मिलते हैं। लेकिन घर पर तैयार सीरम नैचुरल, सस्ता और केमिकल-फ्री भी होता है। आज के इस लेख में हम आपको Homemade Vitamin C Face Serum…

Vitamin C Face Serum at Home: खूबसूरत यंग ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन सी किसी वरदान से कम नहीं है। विटामिन सी न केवल चेहरे पर निखार लाता है, बल्कि यह प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी त्वचा की रक्षा करता है। यह कोलेजन के स्तर को बढ़ाकर त्वचा में कसावट लाता है और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है। मार्केट में कई ब्रांड्स के विटामिन सी सीरम मिलते हैं। लेकिन घर पर तैयार सीरम नैचुरल, सस्ता और केमिकल-फ्री भी होता है। आज के इस लेख में हम आपको Homemade Vitamin C Face Serum बनाने का तरीका बताएंगे।

Vitamin C Face Serum at Home: इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

Vitamin C Face Serum at Home
Vitamin C Face Serum at Home (Photo: AI Generated)
विटामिन सी फेस सीरम बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी-
  • विटामिन C पाउडर (Ascorbic Acid)
  • डिस्टिल्ड वॉटर (Distilled Water)
  • ग्लिसरीन (Glycerine)
  • एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
  • विटामिन E ऑयल (Vitamin E Oil)

Natural Face Serum for Glowing Skin: सीरम तैयार करने का तरीका

Vitamin C Face Serum
Vitamin C Face Serum (Photo: Freepik)
एक साफ कांच की बोतल में 1 छोटा चम्मच विटामिन C पाउडर और 1 बड़ा चम्मच डिस्टिल्ड वॉटर लें। इसे तब तक मिलाएं जब तक पाउडर पूरी तरह घुल न जाए। ध्यान रहे, पानी बहुत गर्म न हो वरना विटामिन C के गुण खत्म हो सकते हैं। अब इस मिश्रण में 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अगर आप इसे ज्यादा दिनों तक चलाना चाहते हैं, तो इसमें 3-4 बूंदें विटामिन E ऑयल की मिलाकर अच्छे से मिलाएं।

Vitamin C Face Serum: स्टोर कैसे करें?

Vitamin C Face Serum at Home
Vitamin C Face Serum at Home (Photo: AI Generated)
सीरम को हमेशा गहरे रंग की कांच की शीशी में रखें ताकि धूप की वजह से यह खराब न हो। बेहतर परिणामों के लिए इसे फ्रिज में स्टोर करें और 2 से 3 हफ्ते के अंदर खत्म कर लें।
सुबह फेस वॉश करने और टोनर लगाने के बाद, सीरम की कुछ बूंदें चेहरे लगाएं। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले गर्दन या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी तरह की एलर्जी का पता चल सके।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।