Vitamin E Foods: शरीर के बेहतर कामकाज के लिए विटामिन-ई एक अनिवार्य पोषक तत्व है। यह न केवल हमारी त्वचा और बालों में चमक बनाए रखता है, बल्कि हड्डियों और tissues की मजबूती के लिए भी जरूरी है। यह कोशिकाओं को ‘फ्री रेडिकल्स’ के हानिकारक प्रभावों से बचाता है। शरीर में विटामिन ई की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि शरीर में Vitamin E Kaise Badhaye, तो यहां पर कुछ फूड आइटम्स बताए गए हैं, जो विटामिन ई से भरपूर होते हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Vitamin E Foods: विटामिन ई से भरपूर 6 फूड आइटम्स
1. बादाम (Almonds)

बादाम विटामिन-ई का सबसे बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद विटामिन-ई सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने और हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। बादाम सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए भी काफई फायदेमंद होता है।
2. ब्रोकली (Broccoli)

एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई से भरपूर ब्रोकली त्वचा को निखारने में मदद करती है। इसमें मौजूद जिंक, फाइबर और विटामिन-ए पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं।
3. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)

पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाने वाले सूरजमुखी के बीज विटामिन-ई से भरपूर होते हैं। आप इन्हें भूनकर स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं या अपने सलाद, ओट्स और सूप की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए उनमें मिला सकते हैं।
4. पालक (Spinach)

पालक केवल आयरन ही नहीं, बल्कि विटामिन-ई, ए, सी और कैल्शियम का भी भंडार है। जहां विटामिन-ई चेहरे की फाइन लाइन्स को रोकता है, वहीं विटामिन-ए नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद कर त्वचा को जवां बनाए रखता है।
5. एवोकाडो ( Avocado)

एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर एवोकाडो झुर्रियों को कम करने और त्वचा की रंगत को एकसमान (even skin tone) बनाने में सहायक है। इसमें विटामिन-ई के साथ-साथ कई जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं।
6. मूंगफली (Peanuts)

त्वचा की नमी बरकरार रखने और उसे रूखेपन से बचाने के लिए विटामिन-ई से भरपूर मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद है। यह बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है, जिससे चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या कम होती है।
Vitamin E Deficiency Symptoms: विटामिन-ई की कमी से दिखते हैं ये लक्षण
- कमजोर इम्यूनिटी: बार-बार बीमार पड़ना या संक्रमण की चपेट में आना।
- कमजोर मांसपेशियां: मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना, जिससे शारीरिक गतिविधियों में दिक्कत आए।
- नर्वस सिस्टम में समस्या आना: हाथ-पैरों में झनझनाहट या बार-बार सून्न हो जाना।
- कमजोर आई साइट: आंखों की रोशनी कम होना।
- त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं: स्कैल्प का ड्राई होना और त्वचा की प्राकृतिक चमक खो जाना।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में Immunity Boost करने के लिए इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन, गर्माहट के साथ मिलेगी तंदुरस्ती


Download Android App
Download iOS App




