सर्दियों में Immunity Boost करने के लिए इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन, गर्माहट के साथ मिलेगी तंदुरस्ती

Summary :

Sardiyo me Immunity Kaise Badhaye: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसका बेहद ख्याल रखना जरूरी है। ठंड के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही इस मौसम में पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है और अपच, गैस व कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपने खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म और स्वस्थ रखने के लिए कुछ नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं, शरीर…

Sardiyo me Immunity Kaise Badhaye: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसका बेहद ख्याल रखना जरूरी है। ठंड के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही इस मौसम में पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है और अपच, गैस व कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपने खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म और स्वस्थ रखने के लिए कुछ नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं, शरीर को गर्म रखने के लिए ठंड में कौन-कौन सी ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।

Sardiyo me Immunity Kaise Badhaye: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

1. जीरा पानी

immunity weak reason
immunity weak reason

सर्दियों में जीरा पानी पीना बेहद लाभकारी होता है। जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। जीरा पानी गैस, अपच और कब्ज से राहत दिलाता है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबाल लें और छानकर पी लें। स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

2. मेथी का पानी

Immunity Boosting Juice
Immunity Boosting Juice (Source: social media)

मेथी की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। मेथी के दानों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी के दाने को पानी में उबालकर छान लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे पाचन मजबूत होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

3. अदरक का पानी

Winter Health Juice
Winter Health Juice

अदरक का पानी सर्दियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ पाचन सुधारने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। अदरक में मौजूद तत्व सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में अदरक का छोटा टुकड़ा डालकर उबालें और छानकर पिएं। आप चाहें तो इसमें शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।

4. दालचीनी का पानी

Sardiyo me Immunity Kaise Badhaye
Sardiyo me Immunity Kaise Badhaye (Source: social media)

दालचीनी का पानी शरीर को गर्म रखने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करते हैं। इसके लिए एक कप पानी में दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालकर 5-7 मिनट तक उबालें और छानकर पिएं।

5. हल्दी वाला दूध

immunity weak reason
immunity weak reason (Source: social media)

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है इसका सेवन सर्दियों में जरूर करना चाहिए। हल्दी की गर्म तासीर शरीर को ठंड से बचाती है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। इसके अलावा यह पाचन सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए एक कप दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर उबालें और रात में सोने से पहले पिएं।

Also Read: Heart Health और Immunity का खजाना है Sweet Potato, जानें इसके 5 चौंकाने वाले फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।