PM Modi Oman Visit Highlights: प्रधानमंत्री तीन देशों की विदेश यात्रा के लिए जॉर्डन, इथोपिया और ओमान का दौरा कर रहे है। ओमान की राजधानी में भारतीय समुदाय की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए UPI, डिजिटल भुगतान प्रणालियों से लेकर गगनयान सहित अंतरिक्ष मिशनों तक, कई क्षेत्रों में भारत की शानदार उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और पिछले 11 वर्षों में देश में हुए बदलाव और विकास के बारे में बात करते हुए अवसंरचना विकास, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, हरित विकास और महिला सशक्तिकरण पर संबोधित किया।
इसी बीच ओमान में PM मोदी का भव्य स्वागत के दौरान ने कान में बाली पहनी हुई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जानते है इसकी सच्चाई क्या है।
PM Modi News Today

PM मोदी के विदेश दौरे पर कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा का विषय रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने कान में बाली पहनी हुई है लेकन हकिकत यह है कि PM मोदी ने कान में बाली नहीं इयरफोन पहना हुआ है औऱ इसका इस्तेमाल विदेशी भाषा में अनुवाद करने और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने के लिए प्रयोग किया जाता है। जो दावा किया जा रहा है कि PM मोदी ने कान में बाली पहनी हुई वह गलत है।
At the Business Forum in Muscat this morning, which was attended by industry representatives from India as well as Oman, highlighted the rich potential to deepen economic linkages. Also invited businesses from Oman to invest and innovate in India. pic.twitter.com/g7sRehMwZM
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
PM Modi Oman Visit

PM मोदी ने कहा कि भारत विश्व स्तरीय नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करके 21वीं सदी के लिए खुद को तैयार कर रहा है। भारत की यूपीआई जो वैश्विक स्तर पर किए गए सभी डिजिटल भुगतानों का लगभग 50 प्रतिशत है,गर्व और उपलब्धि का विषय है। विदेशी राष्ट्रों के साथ बेहतर संबंध बनाने में भारतीय समुदाय की बढ़ती भूमिका को स्वीकार करते हुए उनकी उपस्थिति पर भी जोर दिया।
मस्कट में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें विभिन्न भारतीय स्कूलों के 700 से अधिक छात्र भी थे। इस वर्ष ओमान में भारतीय स्कूलों के लिए विशेष महत्व है, क्योंकि वे देश में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
PM Modi Oman Visit Highlights
प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी भरे और रंगीन स्वागत के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें ओमान में बसे भारत के विभिन्न हिस्सों के लोगों से मिलकर खुशी हुई और उन्होंने कहा कि विविधता भारतीय संस्कृति की नींव है एक ऐसा मूल्य जो उन्हें किसी भी समाज में घुलमिल जाने में मदद करता है जिसका वे हिस्सा बनते है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान भारत-ओमान संबंधों का केंद्र रहा है और देश में भारतीय स्कूलों के 50 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी।
PM Modi Foreign Visit

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासी भारतीयों के कल्याण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की और कहा कि जब भी और जहां भी उन्हें मदद की जरूरत होगी, सरकार उनका हाथ थामने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। भारत-ओमान साझेदारी एआई सहयोग, डिजिटल शिक्षा, नवाचार साझेदारी और उद्यमिता आदान-प्रदान के माध्यम से खुद को भविष्य के लिए तैयार कर रही है, और युवाओं से बड़े सपने देखने, गहन ज्ञान प्राप्त करने और साहसिक नवाचार करने का आह्वान किया, ताकि वे मानवता में सार्थक योगदान दे सकें।


Download Android App
Download iOS App




