Sweet Potato Benefits in Hindi: शकरकंद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद को हम अंग्रेजी में Sweet Potato भी कहते हैं। ये स्वाद में बहुत मीठा होता है। साथ ही ये हमारे शरीर को जबरदस्त फायदे पहुंचाता है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे रोजाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है। आज हम आपको बताएंगे, शकरकंद खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में, आइए जानते हैं, इसे खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
Sweet Potato Benefits in Hindi: सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे

वजन घटाने में मददगार
शकरकंद कम कैलोरी वाला फूड आइटम है, जो वजन घटाने में आपकी मदद करता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप कम खाते हैं। यही कारण है कि इससे वजन कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
शकरंद में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये त्वचा को स्वस्थ रखने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।

इम्युनिटी बूस्टर
शकरंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसे डाइट में शामिल करने से सर्दी, जुकाम और अन्य इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
दिल रखे हेल्दी
शकरकंद में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत
शकरकंद में विटामिन A, C, B-6, पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, शकरकंद आयरन का भी सोर्स माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूती देते हैं।
Also Read: Winters में चेहरे को Soft and Glowing बनाने के लिए घर पर बनाएं ये 6 असरदार Face Pack


Download Android App
Download iOS App




