Home Made Face Pack For Winter: मौसम बदलते ही हमारी स्किन बेजान और रूखी हो जाती है। खासकर सर्दियों में अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में त्वचा आसानी से शुष्क, बेजान और कोई भी क्रीम लगाने पर चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में त्वचा का सही तरह से ख्याल रखने के लिए आप यहां बताए फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में एक बार लगाने वाले इन फेस पैक्स से स्किन की ड्राइनेस दूर हो जाती है और चेहरा रूखा और सफेद नजर नहीं आता है जिससे त्वचा पर जलन या खुजली महसूस नहीं होती है। यहां जानिए, सर्दियों के लिए परफेक्ट फेस पैक्स बनाने के आसान तरीके।
Home Made Face Pack For Winter: सर्दियों में इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर आएगा निखार
1. शहद का फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच शहद, कुछ बूंदे नींबू के रस की और जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिला लें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है, इसे चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को हल्का गीला कर लें, जिससे फेस पैक लगाने में आसानी हो।
2. कॉफी फेस मास्क

त्वचा पर निखार लाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। इसे बनाने के लिए आपको पिसी कॉफी, शहद और दूध की जरूरत होगी। आप चाहे तो कॉफी के साथ कोकोआ पाउडर भी मिला सकते हैं। 2 चम्मच कॉफी, एक चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार दूध लेकर फेस पैक बनाएं और चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।
3. दही का फेस मास्क

लैक्टिक एसिड और अल्फा-हाइड्रोक्सी एसिड से भरपूर दही त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच शहद, 2 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाने के बाद धो लें। इससे त्वचा निखर जाएगी।
4. चावल के आटे का फेस पैक

चावल के आटे को कटोरी में एक चम्मच निकालें और बराबर मात्रा में पिसा हुआ ओटमील और शहद लें। पेस्ट बनाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाने के बाद धो लें। इससे स्किन को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं।
5. बेसन का फेस पैक

बेसन घर की ऐसी चीज है, जिससे अलग-अलग तरह से फेस पैक्स बनाए जा सकते हैं। सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध की मलाई, चुटकीभर हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें और धो लें।
6. एलोवेरा फेस मास्क

एलोवेरा और चंदन पाउडर को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद धो लें। यह फेस पैक एक्ने हटाने और सर्दियों में त्वचा से दाग-धब्बे कम करने में बेहद असरदार होता है।
Also Read: बदलते मौसम में गले की खराश से हैं परेशान? इन 5 चीजों के इस्तेमाल से मिलेंगे जबरदस्त फायदे


Download Android App
Download iOS App




