हर दिन अगर आप भी एक तरह का खाना खाकर बोर हो गये हैं, तो हम आपके लिए टेस्टी तंदूरी मोमोज रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। मोमोज तो आपने बहुत बार खाएं होंगे, लेकिन तंदूरी मोमोज की बात ही कुछ अलग होती है। इन्हें बहुत खास तरीके से तैयार किया जाता है।अगर आप भी जूसी मोमोज घर पर ही खाना चाहते हैं, तो बिना किसी तंदूर या ओवन के गैस स्टोव पर आसानी से स्पाइसी तंदूरी मोमोज तैयार कर सकते हैं। आइए इसे बनाने का तरीका जानते हैं।
तंदूरी मोमोज बनाने का तरीका

सामग्री
- मैदा, नमक, पानी
- बारीक कटी हुई पत्तागोभी
- कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च
- बारीक कटा प्याज
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- तेल या मक्खन
- नमक और काली मिर्च पाउडर
- गाढ़ा दही, तंदूरी मसाला
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- भुना हुआ बेसन
- नींबू का रस
- सरसों का तेल या पिघला हुआ बटर
- कसूरी मेथी और गरम मसाला
तंदूरी मोमोज बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा और नमक लें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद पैन में तेल गरम करके अदरक-लहसुन और प्याज भूनें।
- फिर इसमें सारी बारीक कटी सब्जियां, नमक और काली मिर्च डालकर तेज आंच पर भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, उन्हें पतला बेलें। बीच में स्टफिंग रखें और बंद करें।
- मोमोज स्टीमर में पानी उबालकर मोमोज को 10 से 12 मिनट तक स्टीम में पका लें।
- अब एक बड़े बाउल में दही, तंदूरी मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, बेसन, नींबू का रस, अदरक-लहसुन पेस्ट, कसूरी मेथी और सरसों का तेल मिलाएं।
- अब स्टीम किए हुए मोमोज को इस मिश्रण में हल्के हाथों से मिलाएं और रख दें।
- इसके बाद पैन में थोड़ा सा बटर या घी गरम करें और मैरिनेट किए हुए मोमोज को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें।
- मोमोज को सीक में फंसाकर सीधे गैस की धीमी आंच पर हल्का स्मोकी होने तक भून लें।
- अब आपके टेस्टी तंदूरी मोमोज बनकर तैयार है। इसे आप लाल मिर्च की चटनी के साथ सर्व करें।


Download Android App
Download iOS App




