How to Make Cheese Garlic Naan: सादी पूड़ी-रोटी से हो गए हैं बोर? घर में लोहे के तवे पर मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चीज़ गार्लिक नान

Summary :

अगर आप भी हर पार्टी में वही सादी पूड़ी खा-खाकर पक गए हैं और अब किसी ऐसे चपाती की तलाश में हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ झटपट बनकर तैयार हो जाए, तो आज हम आपको घर पर आसानी से चीज़ गार्लिक नान बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं। चीज़ गार्लिक नान बनाने का तरीका सामग्री मैदा: 2…

अगर आप भी हर पार्टी में वही सादी पूड़ी खा-खाकर पक गए हैं और अब किसी ऐसे चपाती की तलाश में हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ झटपट बनकर तैयार हो जाए, तो आज हम आपको घर पर आसानी से चीज़ गार्लिक नान बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात तो ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, तो चलिए यहां इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।

चीज़ गार्लिक नान बनाने का तरीका

Cheese Garlic Naan Recipe
Cheese Garlic Naan Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • मैदा: 2 कप
  • दही: 1/2 कप
  • बेकिंग पाउडर/सोडा
  • चीनी: 1 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • मोजरेला या प्रोसेस्ड चीज़
  • बारीक कटा हुआ लहसुन: 2-3 चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया: 2 चम्मच
  • बटर, गुनगुना पानी

चीज़ गार्लिक नान बनाने की विधि

tava cheese garlic naan
tava cheese garlic naan (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, दही, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक मिलाएं। फिर गुनगुने पानी से सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
  • फिर इसे ढककर 1 से 2 घंटे के लिए रख दें ताकि आटा अच्छे से फूल जाए।
  • इसके बाद आटे की एक लोई लेकर इसे बेलकर इसके बीच में कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरा धनिया रखें।
  • इसके बाद लोई को चारों तरफ से बंद करके दोबारा गोल कर लें।
  • लोई पर थोड़ा सा बारीक कटा हुआ लहसुन और धनिया चिपका दें और बेल लें।
  • नान के पिछले हिस्से पर अच्छे से पानी लगाएं। पानी लगी हुई साइड को गर्म लोहे के तवे पर चिपका दें।
  • जब नान पर बुलबुले उठने लगे और यह ऊपर से सिकने लगे, तब तवे को उल्टा करके सीधे गैस की आंच पर घुमाते हुए सेकें।
  • नान के पक जाने के बाद इसे तवे से उतारें और तुरंत ऊपर से गार्लिक बटर लगाएं।
  • अब आपकी टेस्टी चीज़ गार्लिक नान बनकर तैयार है इसे आप पनीर की सब्जी के साथ सर्व करें।

नान बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • हमेशा लोहे के तवे का इस्तेमाल करें, नॉन-स्टिक तवे पर नान चिपकेगा नहीं और उल्टा करने पर गिर जाएगा।
  • नान में तंदूर जैसा सौंदापन पाने के लिए तवे को तेज़ गर्म करना जरूरी है, लेकिन आंच धीमी रखें।
  • नान तवे से उतरते ही तुरंत गार्लिक बटर लगाएं, इससे बटर अच्छी तरह अंदर तक सोख जाता है और नान बेहद सॉफ्ट बनता है।

Also Read: Bajra Aata Paratha Recipe: रोज के आलू-गोभी पराठे से हो गए हैं बोर? इस विंटर सीजन आसानी से बनाएं गरमा-गरम बाजरा पराठा

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।