Tomato Raita Recipe in Hindi: गर्मियों के मौसम में खुद को रखना है Fresh और Healthy? मिनटों में घर पर बनाएं ये Tasty Tomato ka Raita

Summary :

गर्मियों के मौसम में अगर आप भी फ्रेश और हेल्दी महसूस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ठंडी चीज़ों का सेवन करें, इसलिए आज हम आपको घर पर आसानी से बनाया जाने वाला टमाटर का रायता रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम सामग्रियों से भी तैयार कर सकते हैं। टमाटर रायता एक बेहद टेस्टी, ठंडा और ताज़ा डिश है, जिसे आप बिरयानी, पुलाव, पराठे या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और ये कुछ ही मिनटों में बन जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं, Tomato Raita Recipe at Home के बारे…

गर्मियों के मौसम में अगर आप भी फ्रेश और हेल्दी महसूस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ठंडी चीज़ों का सेवन करें, इसलिए आज हम आपको घर पर आसानी से बनाया जाने वाला टमाटर का रायता रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम सामग्रियों से भी तैयार कर सकते हैं। टमाटर रायता एक बेहद टेस्टी, ठंडा और ताज़ा डिश है, जिसे आप बिरयानी, पुलाव, पराठे या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और ये कुछ ही मिनटों में बन जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं, Tomato Raita Recipe at Home के बारे में।

Tomato Raita Recipe in Hindi: टमाटर रायता बनाने की आसान रेसिपी

Tomato Raita Recipe in Hindi
Tomato Raita Recipe in Hindi (Source: social media)

सामग्री

  • ताज़ा दही
  • बारीक कटा हुआ टमाटर
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • भुना हुआ जीरा पाउडर
  • काला नमक
  • सादा नमक
  • लाल मिर्च पाउडर

Tomato Raita Recipe at Home: टमाटर रायता बनाने की आसान विधि

Tomato Raita Recipe
Tomato Raita Recipe (Source: social media)
  • टमाटर का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप ताज़ा दही लें।
  • इसके बाद दही को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि उसमें कोई गुठली न रहे और रायता एकदम स्मूथ बने।
  • इसके बाद फेंटे हुए दही में बारीक कटे हुए टमाटर और बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें।
  • इसके बाद इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालें।
  • अगर आप थोड़ा तीखा पसंद करते हैं, तो इसमें चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर भी मिलाएं।
  • फिर चम्मच की मदद से सभी चीज़ों को दही में अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब आपका टेस्टी और हेल्दी टमाटर का रायता बनकर तैयार है।
  • इसके ऊपर से धनिया पत्ता डालकर सर्व करें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।