Vaibhav Sooryavanshi ने क्यों खेली श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक पारी?, बेबी बॉस ने खुद किया रिवील

Vaibhav Sooryavanshi Statement

Vaibhav Sooryavanshi Statement: वैभव सूर्यवंशी की ओर से जिस बड़ी पारी का इंतजार पूरे टूर्नामेंट में किया जा रहा था, वह आखिरकार फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में देखने को मिल ही गई। इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का रुख शुरुआती ओवरों में ही भारत की ओर मोड़ दिया। उनकी विस्फोटक पारी के दम पर इंडिया ए ने 66 रन से शानदार जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Vaibhav Sooryavanshi Performance: कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन?

Vaibhav Sooryavanshi Statement
Vaibhav Sooryavanshi Statement (Source: Google)

टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाने और पिछले मैच के बाद चर्चा में रहने वाले वैभव ने फाइनल में पूरी तरह अलग अंदाज दिखाया। उन्होंने बिना किसी दबाव के अपने नेचुरल गेम पर भरोसा जताया और श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। युवा बल्लेबाज ने महज 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर के लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का नया रिकॉर्ड भी बना दिया।

Vaibhav Sooryavanshi On His Planning: क्या था वैभव का प्लान?

Vaibhav Sooryavanshi Statement
Vaibhav Sooryavanshi Statement (Source: Google)

मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले वैभव ने बताया कि उनका टारगेट शुरुआत के 10 ओवरों में अपनी प्लानिंग को सक्सेसफुली लागू करना था। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि शुरुआती मैचों में वह अपनी प्लानिंग के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर सके थे, लेकिन कोच के साथ हुई चर्चा के बाद उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया और फाइनल में उसका पूरा फायदा मिला।

Team India A Performance: इंडिया ए ने कैसा किया परफॉर्म?

Vaibhav Sooryavanshi Statement
Vaibhav Sooryavanshi Statement (Source: Google)

वैभव की एग्रेसिव बल्लेबाजी का असर यह रहा कि इंडिया ए ने पहले 9 ओवरों में ही 132 रन बोर्ड पर लगा दिए। इसके बाद टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 377 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने जीत के बाद पूरी टीम के प्रदर्शन और जुझारूपन की सराहना की। वहीं श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराच्चिगे ने माना कि वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी ने उनकी टीम को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया था।

Vaibhav Sooryavanshi Statement: वैभव सूर्यवंशी ने क्रिटीक्स को दिया करारा जवाब

Vaibhav Sooryavanshi Statement
Vaibhav Sooryavanshi Statement (Source: Google)

इस यादगार पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिटीक्स को करारा जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने यह साबित कर दिया है कि बड़े मंच और दबाव वाले मुकाबलों में भी वह मैच का रिजल्ट बदलने की ताकत रखते हैं।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।