‘जेल में न AC मिलेगा, न ट्विटर…’, गोमती रिवर फ्रंट मामले पर Rajbhar का Akhilesh Yadav पर तंज

Summary :

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। सियासत में गोमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर ने सोशल मीडिया पर ‘सत्यमेव जयते: गोमती रिवरफ्रंट, सैफई परिवार का भ्रष्टाचार – भाग 1’ शीर्षक वाला एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए आवंटित फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया गया और इसका एक बड़ा हिस्सा 2017 के विधानसभा चुनावों में…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। सियासत में गोमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर ने सोशल मीडिया पर ‘सत्यमेव जयते: गोमती रिवरफ्रंट, सैफई परिवार का भ्रष्टाचार – भाग 1’ शीर्षक वाला एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए आवंटित फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया गया और इसका एक बड़ा हिस्सा 2017 के विधानसभा चुनावों में खर्च किया गया।

Gomti River Front Scam: जांच से सामने आएगा पूरा सच

राजभर ने कहा कि, ‘गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए। यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका। 40 फीसदी काम पर जो पैसा खर्च होना था, वह सैफई परिवार की तिजोरी और विधानसभा चुनाव में खर्च हुआ।’

Rajbhar on Gomti River Front Case: राजभर ने अखिलेश सरकार को बताया घोटालेबाजों की सरकार

(credit-sm)

अखिलेश बाबू को लगा था कि सरकार में वापसी के साथ अपनी चोरी छिपा ले जाएंगे। लेकिन पाप का घड़ा भर चुका था। घोटालेबाजों की सरकार हार गई। सभी घोटाला सामने आ गया। यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का यह एक नमूना भर है। एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलूंगा। पूरी फाइल लेकर बैठा हूं। माननीय संस्थाएं और माननीय एजेंसियां गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने में जुटी हैं और विश्वास है कि करेंगी भी। धीरज रखें- जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा और न ही पीसी कर पाएंगे।

UP Politics Latest News: क्या विकास का फंड चुनावों में खर्च हुआ?

बता दें कि राजभर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के कारण विपक्षी पार्टियां चुनावों के दौरान कथित ‘ब्लैक मनी’ का इस्तेमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने बताया कि गोमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट का पूरा बजट खत्म होने के बावजूद, केवल 60 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ था। उन्होंने दावा किया कि बाकी फंड को चुनावी गतिविधियों में लगा दिया गया और विकास कार्यों पर खर्च करने के बजाय सैफई परिवार के हितों को साधने में इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।