Action Against Hashmatullah Shahidi: इंडिया और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज अब खत्म हो चुकी है, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम की। हालांकि सीरीज खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी चर्चा में आ गए हैं। आईसीसी ने उन्हें मैच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर ऑफिशियल चेतावनी दी है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया है।
IND vs AFG 3rd ODI: हशमतुल्लाह शाहिदी ने की क्या गलती?

यह मामला 20 जून को चेन्नई में खेले गए तीसरे और आखरी वनडे मुकाबले का है। आईसीसी ने शाहिदी को क्रिकेट कोड ऑफ कन्डक्ट के लेवल-1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। उन पर आर्टिकल 2.10.10 के तहत कार्रवाई की गई, जो पिच के संरक्षण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर लागू होता है।
Warning To Hashmatullah Shahidi: शाहिदी को क्या दी गई चेतावनी

आईसीसी के अनुसार, शाहिदी को मैच के दौरान कई बार चेतावनी दी गई थी कि वो पिच के रिजर्व हिस्से पर न दौड़ें। इसके बावजूद उन्होंने बार-बार वही गलती दोहराई। अफगानिस्तान की पारी के 31वें ओवर में उन्हें पहली चेतावनी दी गई थी, जबकि 40वें ओवर में दोबारा ऐसा करने पर उन्हें फिर से अलर्ट किया गया।
Action Against Hashmatullah Shahidi: अफगानिस्तान की टीम पर लगाई गई 5 रन की पेनल्टी

लगातार चेतावनियों के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने के कारण अफगानिस्तान की टीम को मैच में 5 रन की पेनल्टी भी झेलनी पड़ी। इसके अलावा आईसीसी ने शाहिदी के डिसीप्लेनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया। हालांकि पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला ऑफिशियल नियम उल्लंघन माना गया है, लेकिन मैच के दौरान उन्हें पहले भी पिच पर न दौड़ने की सलाह और चेतावनी दी जा चुकी थी। आईसीसी ने साफ किया कि खिलाड़ियों को पिच की सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इससे खेल की क्वालिटी और इम्पार्शियेलिटी प्रभावित होती है।


Download Android App
Download iOS App




