Vaibhav Sooryavanshi Records: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने 94 रनों की शानदार पारी खेली और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
वैभव ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या के साथ पहले विकेट के लिए 132 रनों की तेजतर्रार साझेदारी की। जब उनका विकेट गिरा, तब टीम इंडिया का स्कोर सिर्फ 8.5 ओवर में 132 रन था। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि वैभव अपने शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए, लेकिन उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
Fastest Half Century For India: भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने केवल 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वो भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था, जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
Youngest Player To Play List A Final: लिस्ट ए फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
मैदान पर उतरते ही वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 15 साल और 86 दिन की उम्र में वह लिस्ट ए क्रिकेट का फाइनल खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
Fastest Half Century For List A Cricket: लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

सिर्फ भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पूरी लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में वैभव सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस अचीवमेंट ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।
Complete Half Century Only With Boundaries: चौके-छक्कों से पूरा किया अर्धशतक

वैभव की पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पहले 50 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। वहीं चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए और एक भी रन दौड़कर नहीं लिया।
Fastest Fifty In Powerplay: पावरप्ले में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

दो देशों के बीच खेले गए किसी भी मुकाबले में पावरप्ले के दौरान सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते भारत ने 7 ओवर के अंदर ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था।
Vaibhav Sooryavanshi Records: शतक से चूके, लेकिन दिल जीत लिया

वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वह अपने शतक से जरूर चूक गए, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा साबित कर दिया। कम उम्र में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी की यह पारी लंबे समय तक क्रिकेट लवर्स के बीच चर्चा का विषय बनी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App




