रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में आएंगे 1,500 रूपये, जानें किस तारीख को जारी होगी Ladli Behna Yojana की 39वीं किस्त

Summary :

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत उन्हें हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। अब तक इस योजना की 38 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और जल्द ही 39वीं किस्त जारी होने वाली है।

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिसमें किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं होती। अब तक इस योजना की 38 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और जल्द ही 39वीं किस्त जारी होने वाली है। साल 2023 में इस योजना की शुरुआत हुई थी, अब इस योजना के तीन साल पूरे होने पर सरकार इसके दूरगामी प्रभावों की एक सिस्टेमैटिक स्टडी करवा रही है। आइए जानते हैं कि किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा और पैसे आए या नहीं कैसे चेक करें।

कब जारी होगी 39वीं किस्त?

इस योजना की हर किस्त 1 से 15 तारीख तक जारी की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त 2026 की 39वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले 15 अगस्त के आसपास महिलाओं के खातों में भेजी जा सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ?

  • योजना के फायदा उठाने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरुरी है।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • इस योजना के तहत 21 से 59 साल की पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • किसी भी वर्ग जैसे-सामान्य, SC, ST, OBC महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता यानि इनकम टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए।
  • जिन परिवारों के पास 5 एकड़ से कम भूमि है, उन परिवारों की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

पैसे आए या नहीं, कैसे चेक करें?

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana (Image- Social Media)
  • लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दूसरा पेज खुलेगा, वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  • अब वेरीफाई बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने भुगतान की पूरी जानकारी आ जाएगी।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।