पुलवामा हमले के बाद देशभर में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप नहीं खेले जाने की बहस में क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर भी उतर गए हैं। सचिन ने इस मामले में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की राह पर चलते हुए कहा है कि वह पाकिस्तान को आसानी से दो अंक देने के पक्ष में नहीं हैं।
सचिन ने कहा, ‘‘भारत हमेशा विश्व कप में पाकिस्तान से जीता है और एक बार फिर भारत के पास पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में हराने का मौका है। व्यक्तिगत रुप से मैं नहीं चाहूंगा कि पाकिस्तान को बिना लड़ दो अंक मिले।’’ भारत रत्न सचिन ने कहा, ‘‘मेरे लिए मेरा देश पहले है। मेरा वतन जो निर्णय लेगा मैं दिल से उस निर्णय का स्वागत करुंगा और अपने देश के साथ रहूंगा।’’


Download Android App
Download iOS App



