भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज K. L. Rahul ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी टीम को एक अच्छी शुरूआत दिलाई है। इस मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 235 रनों पर खत्म होने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की।
K. L. Rahul और पैट कंमिस के बीच में हुई कहा सुनी
भारतीय टीम की सलामी जोड़ी K. L. Rahul और मुरली विजय ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े लेकिन मिशेल स्टार्क ने इस साझेदारी को मजबूत नहीं होने दिया। पहले विजय को पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट करा कर भारत का पहला विकेट ले लिया।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस लगातार केएल राहुल पर दबाब बनाने का काम कर रहे थे। भारत की दूसरी पारी के 11वें ओवर में तो दोनों ही खिलाडिय़ों के बीच मैदान पर कुछ कहासुनी तक हो गई। केएल राहुल को कमिंस बार-बार स्लेज कर रहे थे।
KL Rahul isn't holding back!
Live coverage here: https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/xr86289CpO
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2018
केएल राहुल ने इंतजार किया और अपने ही अंदाज में उन्हें जवाब दिया। केएल राहुल ने कमिंस के 11वें ओवर में जब भारत का स्कोर 40 रन पर था एक जोरदार छक्का जड़ दिया। कमिंस भी केएल राहुल के इस शॉट को देखकर हैरान रह गए थे।
https://twitter.com/183_264/status/1071268897532207104
टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई K. L. Rahul ने
आज शुरुआत से ही K. L. Rahul बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन वह अपना अर्धशतक पूरा करने में असफ रह गए। जब विजय आउट हुए तो केएल राहुल ने पुजारा के साथ मिलकर 13 रन जोड़े थे कि जोश हेजलवुड ने राहुल को विकेट के पीछे खड़े टिम पेन के हाथों कैच आउट करा भारत का दूसरा विकेट भी गिरा दिया।
पुजारा ने दूसरे सेशन की समाप्ति तक कोर्ई और नुकसान होने दिए बगैर कोहली के साथ 10 रन जोड़े और टीम को 86 के स्कोर तक पहुंचाया है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे दिन शनिवार का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। नाथन लॉयन इस पारी में नाबाद रहे। भारत के लिए इस पारी में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा इशांत शर्मा और शमी को दो-दो सफलताएं मिली


Download Android App
Download iOS App









