पर्थ : आस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित खिलाड़ी कैमरन बैनक्राफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में अपनी भूमिका के लिये क्षमा मांगते हुए कहा कि मैंने झूठ बोला… मुझे माफ कीजिये। केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान कैमरे में सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैद हुए बैनक्राफ्ट ने कहा कि वह खुद से काफी निराश हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि मुझे माफ कर दीजिये। मैं बहुत निराश हूं और मुझे अपनी गलती का पछतावा है। यह ऐसी चीज है जिसका मुझे अपनी पूरी जिंदगी पछतावा रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ क्षमा ही मांग सकता हूं।
समाज के लिये योगदान के लिये मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा। इस 25 वर्षीय ने शुरू में सैंडपेपर के इस्तेमाल की बात से इनकार किया था और उन्होंने इस प्रकरण के सामने आने के बाद झूठ बोलने के लिये माफी मांगी। बैनक्राफ्ट ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का हो रहा है कि मैंने टीम में अपना स्थान मुफ्त में गंवा दिया। लोग जानते हैं कि मैंने अपने करियर में इस मुकाम तक पहुंचने के लिये काफी कड़ी मेहनत की है और मुफ्त में यह मौका गंवा दिया जो निराशजनक है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



